गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पुलिसकर्मी को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर झारखंड पुलिस के दो आईजी, एक डीएसपी सहित 12 पुलिस कर्मियों को उनके विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस(एमएसएम) दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का एलान कर दिया है. झारखंड में पदस्थापित आईजी माइकल राज और विजयालक्ष्मी और डीएसपी नीरज कुमार को पुलिस सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal)  से नवाजा गया है. इसके अलावा 9 अन्य पुलिसकर्मी को भी सराहनीय सेवा मेडल मिला है, जिसमें हवलदार, एएसआई, इंस्पेक्टर शामिल हैं.

हालांकि इस बार झारखंड पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान को राष्ट्रपति पुलिस उत्कृष्ट सेवा या वीरता पदक नहीं मिला है.  पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 23 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय पदक से सम्मानित किया गया था. वहीं, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था.

इन अधिकारियों को मिला पुलिस सराहनीय सेवा पदक

डॉ माइकल राज ,आईजी ,झारखंड पुलिस
अन्नेपु विजयालक्ष्मी ,आईजी ,झारखंड पुलिस
नीरज कुमार ,डीएसपी ,झारखंड पुलिस
मो इकबाल ,हवलदार ,झारखंड पुलिस
बिंद्राय मुंडारी ,हवलदार ,झारखंड पुलिस
अरविंद कुमार पालित,एएसआई ,झारखंड पुलिस
वशिष्ठ कुंवर ,एएसआई ,झारखंड पुलिस
संजीव कुमार झा, एएसआई, झारखंड पुलिस
विजय कुमार, एएसआई, झारखंड पुलिस
मानती खलखो, हवलदार, झारखंड पुलिस
प्रभा देवी, हवलदार, झारखंड पुलिस
अरुण कुमार, इंस्पेक्टर, झारखंड पुलिस

मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस ( एमएसएम) यह पदक हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस सेवा अथवा केंद्रीय पुलिस/सुरक्षा संगठन में सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. देश के सभी पुलिसकर्मी, जिन्होंने कम से कम 15 वर्ष का सेवा काल पूर्ण किया है, वह इस पुरस्कार के योग्य होते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *