8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक बिहार-झारखंड में छा जायेगा

 

केरल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 दिन पूर्व ही देश के दक्षिणी राज्य केरल में मानसून ने 24 मार्च को दस्तक दे दी है। 16 साल के इतिहास में पहली बार मानसून समय से पहले इस तारीख में  पहुंचा है। मानसून के आने के बाद केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार केरल में बारिश का ये दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। आईएमडी ने देश के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गोवा और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों के जबरदस्त बारिश की चेतावनी जारी की है। वंही कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के जल्दी आने से कृषि क्षेत्र को बड़े फायदे का अनुमान है। विभाग के अनुसार 7 जून तक बिहार और 15 जून तक झाऱखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना है।

16 साल का टूटा रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 16 साल पहले 2009 में मानसून ने समय से इतने पहले दस्तक दी थी। आईएमडी के अनुसार, मानसून सामान्य से आठ दिन पहले आया और पिछली बार ऐसा 23 मई, 2009 को हुआ था। पिछले कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो 1975 के बाद 19 मई, 1990 को मानसून का समय से पहले आगमन देखा गया था। मानसून के देरी से आने का रिकॉर्ड 1972 में दर्ज किया गया था, जब मानसून 18 जून को शुरू हुई थी।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने इस बीच देश के अन्य राज्यों में भी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *