नहीं रहे CPI नेता और पूर्व विधायक बस्ता सोरेन, मांझी परगना महाल की स्थापना में थी प्रमुख भूमिका

घाटशीला, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के संस्थापक सह पूर्व विधायक बास्ता सोरेन (92) का मंगलवार की रात लगभग 1बजे जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घाटशिला लाया गया। सर्वप्रथम आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव घाटशिला प्रखंड के झापडीशोल गांव लाया गया। गांव में उनके अंतिम दर्शन के लिए आम से खास लोग शामिल हुए। बास्ता सोरेन के पुत्र डा. देवदूत सोरेन ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे। अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्री एवं नाती, पोता-पोती का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार संथाल रीति-रिवाज के साथ गांव में ही किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री सह पुत्रवधू डा. सुनिता देवदुत सोरेन, पुत्री महुआ सोरेन मौसमी सोरेन डॉ. माधुरी सोरेन, दुलाल चंद्र हांसदा, गणेश मुर्मू, मंगल मुर्मू सिदो राम मुर्मू, पीतांबर सोरेन सुरेंद्रनाथ सोरेन चंदाई हेंब्रम शाहिद काफी संख्या में लोग शामिल थे।

सीपीआई से वर्ष 1962 में चुनाव लड़े

बास्ता सोरेन सीपीआई से वर्ष 1962 में चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में झारखंड पार्टी के विधायक श्याम चरण मुर्मू को पराजित कर विधायक बने। वर्ष 1967 तक विधायक का कार्यकाल पूरा किया। इसके अलावा 1997 से लेकर वर्ष 2010 तक काकड़ीशोल के मुखिया बने रहे। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बीडी शर्मा के साथ मिलकर माझी परगना महाल की स्थापना में भी महती भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *