आज झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अर्जुन मुंडा का जन्मदिन

3 मई झारखंड की राजनीति के लिए खास दिन बन गया है क्योंकि आज राज्य के दो बड़े नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों- अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का जन्मदिन हैं. सोशल मीडिया दे लेकर पार्टी कार्यलयों तक बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी हैं.

रघुवर दास का जन्म भी इसी दिन यानी 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ. वे झारखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होनें 2014 से 2019 तक पूर्ण कार्यकाल पूरा किया. इसके बाद 2023 में वे ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त हुए लेकिन 2024 के अंत में उन्होंने इस्तीफा देकर बीजेपी की सक्रिय राजनीति में दोबारा एंट्री ली. वहीं 3 मई, 1968 को जमशेदपुर में जन्मे अर्जुन मुंडा महज 35 साल की उम्र में झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए थे. वे मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *